Post Update
Post Update
Post Update
Post Update
Post Update
Post Update
Post Update
Post Update

Published on

July 6, 2026 at 12:27 PM

राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा, भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती के अवसर पर आज मानस भवन, सीधी में आयोजित "कार्यकर्ता सम्मेलन" में सम्मिलित हुई।

इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. मुखर्जी जी के राष्ट्रनिष्ठ विचारों, संगठन के प्रति उनके समर्पण तथा "राष्ट्र प्रथम" के उनके संकल्प को आत्मसात कर जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के आदर्श एवं विचार हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।

इस अवसर पर सांसद डॉ राजेश मिश्रा जी, जिला अध्यक्ष श्री देव कुमार सिंह जी, धौहनी विधायक श्री कुंवर सिंह टेकाम जी, सिहावल विधायक श्री विश्वामित्र पाठक जी, मीसाबंदी श्री यदुनाथ सिंह जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री के के तिवारी जी, श्री लालचंद्र गुप्ता जी, श्री इंद्रशरण सिंह जी, डॉ देवेन्द्र त्रिपाठी जी, जिला उपाध्यक्ष श्री विश्वबंधु धर द्विवेदी जी, श्रीमती मनीला सिंह जी, श्रीमती अंजू केशरी जी, श्री अखिलेश पाण्डेय जी, श्री शिवदान साकेत जी, श्री अशोक पटेल जी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती जगदम्बा सोनी जी, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री रामकुमार साहू जी, अनुसुचित जाति मोर्चा श्री हरिकेश साकेत जी, अनुसुचित जनजाति मोर्चा श्री कृष्णपाल सिंह जी, महामंत्री श्री लोरिक यादव जी, श्री अनिल पाण्डेय जी एवं पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this update: