आज उत्कृष्ट विद्यालय सीधी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण की। इस दौरान आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कार वितरण कर उनके उत्साह, प्रतिभा एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता की सराहना की। इस अवसर पर श्री विश्वबंधु धर द्विवेदी जी, श्री पुष्पराज सिंह जी, श्री पंकज पाण्डेय जी, श्री कमल कामदार जी, श्रीमती कंचन केशरी जी, श्री प्रदीप सिंह जी, श्रीमती महिमा तिवारी जी, श्रीमती संगीता सिंह जी, श्री मुनिराज विश्वकर्मा जी, श्री नरेन्द्र गौतम जी, श्री अजय वर्मा जी, श्रीधर्मेन्द्र सोनी जी उपस्थित रहे।