आज मौहरिया कला में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत छात्रावास परिसर में पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाने एवं प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सूखा नदी में श्रमदान कर स्वच्छता एवं जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया एवं वृक्ष पूजन के माध्यम से प्रकृति के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्री विश्वबंधु धर द्विवेदी जी, श्री पंकज पाण्डेय जी, सरपंच श्रीमती शिवकुमारी सिंह जी, पार्षद श्रीमती गीता सिंह जी, श्री हरिकेश साकेत जी, श्री बृजेश सिंह जी, श्री प्रदीप सिंह जी, श्री अजीत वर्मा जी, श्री मुनिराज विश्वकर्मा जी, श्री अजय परिहार जी, श्री राजपूत गुप्ता जी, श्री संतकुमार जायसवाल जी, श्री सुधांशु तिवारी जी, अजय गुप्ता, मुख्य जिला कार्यपालन अधिकारी श्री शैलेन्द्र सोलंकी जी, एस डी एम श्री राकेश शुक्ला जी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चंदू लाल पनिका जी सहित स्थानीय जन उपस्थित रहे।