आज विधानसभा भवन भोपाल में माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी से सौजन्य भेंट कर ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश’ बजट 2026–27 हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित किया। माननीय मुख्यमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट सर्वसमावेशी विकास, युवा-महिला सशक्तिकरण और किसान समृद्धि को समर्पित एक सशक्त कदम है। यह बजट आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 2047 के विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित मध्यप्रदेश की दिशा में प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला है।